मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

नोएडा में रेड अलर्ट, भारत-पाक तनाव के मद्देनज़र सुरक्षा बढ़ाई गई

नोएडा में रेड अलर्ट, भारत-पाक तनाव के मद्देनज़र सुरक्षा बढ़ाई गई

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के नोएडा में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग ने शहर के प्रमुख अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ एक आपात बैठक की। इस बैठक में वे सभी अस्पताल शामिल हुए जिनमें 50 से अधिक बेड की सुविधा है।

NBT की रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अस्पतालों की तैयारियों को मजबूत करना था। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को यह जानकारी दी कि हवाई हमलों, आगजनी, इमारत ढहने या भीड़ को सुरक्षित बाहर निकालने जैसी स्थिति में उन्हें किस प्रकार कार्रवाई करनी है। इसके अलावा, यह भी बताया गया कि अगर अस्पताल में आग लग जाए तो मरीजों को सुरक्षित बाहर कैसे निकाला जाए और किस प्रकार पूरे अस्पताल को सुरक्षित रखा जाए।

प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश दिए गए
इस अहम बैठक में एसडीएम, एसपी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और CISF के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिए कि वे अपनी फायर सेफ्टी और भवन की मजबूती की पूरी जांच करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

भारत ने दिया आतंकवाद को करारा जवाब
22 अप्रैल को भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 बेगुनाह लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों में ड्रोन से हमले किए, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया। हर बार भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसकी साजिशों को नाकाम किया है।

Share This
अगला लेख → Bareilly : समाधान दिवस के अंतर्गत DIG ने विभिन्न व्यवस्थाओं …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun