Bigg Boss 19 में एंट्री लेंगी जॉनी लीवर की बेटी जैमी, लेकिन ट्विस्ट आपको चौंका देगा!
बिग बॉस 19 में इस हफ्ते कुछ खास देखने को मिलने वाला है। खबर है कि मशहूर कॉमेडियन एक्टर जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर शो में नजर आने वाली हैं। जैमी के आने की खबर सुनकर फैंस काफी उत्साहित हैं, लेकिन इसमें एक दिलचस्प ट्विस्ट है। दरअसल, जैमी लीवर शो में बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि गेस्ट के तौर पर एंट्री लेने वाली हैं। वह सलमान खान के साथ “वीकेंड का वार” एपिसोड में दिखेंगी और अपने मजेदार अंदाज से सबका मनोरंजन करेंगी।
जैमी अपनी कॉमेडी और मिमिक्री के लिए जानी जाती हैं। वह कई बॉलीवुड सितारों की आवाज़ और एक्सप्रेशन इतनी सटीक तरीके से करती हैं कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके वीडियो लाखों व्यूज़ बटोरते हैं। इतना ही नहीं, जैमी भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी स्टेज शो करती हैं और वहां भी दर्शक उनके कॉमेडी टैलेंट के दीवाने हैं।
“वीकेंड का वार” में जैमी न सिर्फ सलमान खान के साथ मस्ती करेंगी, बल्कि घर के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट्स के साथ भी खूब मजाक-मस्ती देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि वह कुछ मजेदार टास्क भी करवाएंगी, जिससे घर का माहौल हल्का-फुल्का और मनोरंजक बन जाएगा।
इससे पहले भी बिग बॉस 19 में कई सेलेब्स गेस्ट बनकर आ चुके हैं। एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, हर्ष गुजराल और गौहर खान जैसे नाम पहले ही शो में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार, अरशद वारसी, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी फिल्म प्रमोशन के दौरान शो में आ चुके हैं।
अब जैमी लीवर की एंट्री से दर्शक फिर से हंसी के पलों का मजा लेने के लिए तैयार हैं। फैंस को उम्मीद है कि उनकी मौजूदगी से “वीकेंड का वार” एपिसोड और भी ज्यादा एंटरटेनिंग हो जाएगा।