मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Bihar : शादी में आतिशबाजी से लगी आग से सिलेंडर ब्लास्ट , एक ही परिवार के 6 की मौत

Bihar : शादी में आतिशबाजी से लगी आग से सिलेंडर ब्लास्ट , एक ही परिवार के 6 की मौत

बिहार के दरभंगा के बहेड़ा थाने के आंतोर गांव में गुरुवार की रात छगन पासवान की बेटी की शादी थी. बारातियों के रहने व खाने की व्यवस्था रामचन्द्र पासवान के आवासीय क्षेत्र स्थित शामिया में की गयी थी. बारातियां पहुंचने के बाद जमकर आतिशबाजी हुई। जिसकी चिंगारी शामियाना पर गिरी और पूरा शामियाना आग की चपेट में आ गया। जिससे वहां रखे सिलेंडर और डीजल का स्टॉक फट गया। इस परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है.

समारोह में आग लगने से भारी तबाही

आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गये और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इसी दौरान आग की लपटों ने वहां रखे सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया और सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। सिलेंडर फटने से निकली आग की लपटें रामचन्द्र पासवान के दरवाजे पर रखे डीजल के स्टॉक तक पहुंच गयी। जिससे आग ने भयानक रूप ले लिया और उनके परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई और तीन मवेशी भी झुलस गए.

पुलिस मामले की जांच कर रही है

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर हर तरह से मदद की. वहीं, पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि रात 11 बजकर करीब 15 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद थाना प्रभारी और अग्निशमन अधिकारी को भेजा गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है.

Share This
अगला लेख → IPL 2024 : कोलकाता में आज होगा KKR और पंजाब किंग्स के बीच मु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun