CBI के सामने आज पेश होगी रिया चक्रवर्ती,DRDO गेस्ट हाउस में होगी पूछताछ
मुंबई – अभिनेता सुशांत सिंह आत्महत्या केस में सीबीआई की जांच जारी है. केस से जुड़े तमाम आरोपियों से लसगतार पूछताछ चल रही है. अब मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए सीबीआई ने समन जारी किया है.रिया से ये पूछताछ DRDO के गेस्ट हाउस में होगी.इसके पहले गुरुवार को जांच एजेंसी ने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ की थी. जिसके बाद अब रिया चक्रवर्ती को बुलाया गया है.
इसके अलावा मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद, एजेंसी अब आने वाले दिनों में 20 लोगों से पूछताछ करने की तैयारी में है.