मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री? ‘Gen-Z को धमका नहीं सकते’—राहुल गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ

यूपी को मिला पहला बैरियर-लेस टोल एक्सप्रेसवे, 13 जुलाई से बिना रुके कटेगा टोल

लखनऊ, 10 जुलाई। उत्तर प्रदेश को 13 जुलाई को आधुनिक सड़क अवसंरचना की एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह प्रदेश का पहला एक्सप्रेसवे होगा, जहां पारंपरिक बैरियर वाले टोल प्लाजा नहीं होंगे। अत्याधुनिक तकनीक की मदद से वाहन बिना […]

यूपी को मिला पहला बैरियर-लेस टोल एक्सप्रेसवे, 13 जुलाई से बिना रुके कटेगा टोल

लखनऊ, 10 जुलाई। उत्तर प्रदेश को 13 जुलाई को आधुनिक सड़क अवसंरचना की एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह प्रदेश का पहला एक्सप्रेसवे होगा, जहां पारंपरिक बैरियर वाले टोल प्लाजा नहीं होंगे। अत्याधुनिक तकनीक की मदद से वाहन बिना रुके टोल पार करेंगे और टोल शुल्क स्वतः कट जाएगा।

62 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरे और आरएफआईडी (RFID) रीडर लगाए गए हैं। टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर पहले कैमरे वाहन की नंबर प्लेट स्कैन करेंगे, जबकि आरएफआईडी रीडर फास्टैग की जानकारी पढ़कर सिस्टम तक पहुंचाएंगे। कुछ ही सेकेंड में टोल शुल्क स्वतः कट जाएगा और वाहन को कहीं रुकना नहीं पड़ेगा।

केवल एंट्री और एग्जिट पर लगेगा टोल

इस एक्सप्रेसवे की विशेषता यह है कि बीच मार्ग में कोई टोल प्लाजा नहीं बनाया गया है। टोल केवल प्रवेश और निकास बिंदुओं पर ही लिया जाएगा। लखनऊ के मिरानपुर पिनवट, खांडेदेव-शिवपुरा और बनी, उन्नाव के लालगंज-अमरसस तथा कानपुर के आजाद नगर-शुक्लागंज बाईपास पर टोल प्रणाली स्थापित की गई है।

नई व्यवस्था के तहत वाहन चालक 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी बिना रुके टोल पार कर सकेंगे। पूरी प्रणाली लखनऊ और कानपुर स्थित कंट्रोल रूम से संचालित होगी, जहां वाहनों की निगरानी और टोल संग्रह की व्यवस्था रहेगी।

ऐसे काम करेगी नई तकनीक

एएनपीआर कैमरे वाहन की नंबर प्लेट की पहचान करेंगे, जबकि आरएफआईडी रीडर फास्टैग से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे। यदि फास्टैग सक्रिय होगा तो टोल शुल्क स्वतः खाते से कट जाएगा। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं होगा या वह ब्लैकलिस्ट होगा, उनके मालिकों को नियमानुसार नोटिस या चालान भेजा जाएगा।

देश का तीसरा राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार बैरियर-लेस टोल प्रणाली फिलहाल गुजरात और दिल्ली में लागू है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के संचालन के साथ उत्तर प्रदेश इस आधुनिक तकनीक को अपनाने वाला देश का तीसरा राज्य बन जाएगा।

नई व्यवस्था से टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी, यात्रा का समय घटेगा, ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश की सड़क अवसंरचना को आधुनिक और स्मार्ट परिवहन प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This
अगला लेख → रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,095 +167 (+0.21%)
निफ्टी 24,384 +67 (+0.28%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 87% 💨 6 km/h
Dehradun