मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

यूपी सरकार के मंत्री ने कहा न एंबुलेंस,न बेड,हालात नहीं सुधरे तो लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है

यूपी सरकार के मंत्री ने कहा न एंबुलेंस,न बेड,हालात नहीं सुधरे तो लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है

लखनऊ- प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त होती दिख रही है। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश की स्वास्थ सेवाओं पर ऊँगली उठाते हुए उच्च अधिकारीयों को पत्र लिख कर हालात के बारे में जानकारी दी है.

कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने हेल्थ डिपार्टमेंट के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को पत्र लिखा। इसमें कहा गया कि लखनऊ के स्थिति बहुत चिंताजनक है। अस्पतालों में बेड नहीं हैं, न तो मरीजों को समय पर एंबुलेंस मिल रही है और न ही उनका इलाज हो पा रहा है।

कानून मंत्री ने कहा कि पद्मश्री डॉक्टर योगेश प्रवीण को एंबुलेंस दिलाने के लिए फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। कोरोना के मौजूदा हालात को अंगर कंट्रोल नहीं किया गया तो हमें लखनऊ में लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।

कोरोना संक्रमितों की RTPCR रिपोर्ट का हवाला देते हुए कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने लिखा है कि,CMO के ऑफिस में फोन करने पर उत्तर नहीं दिया जा रहा है। जिसकी शिकायत सीनियर ऑफिसर्स से की गई है। कोरोनावायरस की रिपोर्ट 4 से 7 दिन में आ रही है।

कानून मंत्री की चिट्ठी के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कैबिनेट मंत्री की चिट्ठी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि जिस मुख्यमंत्री से लखनऊ नहीं संभल रहा है उससे UP क्या संभलेगा? कहा कि लखनऊ के हालात बेहद खौफनाक और चिंताजनक हैं। UP सरकार के कानून मंत्री की यह चिट्ठी स्वास्थ्य व्यवस्था बयां कर रही है।मंत्री के इस पत्र से हड़कंप मचा हुआ है वही स्वास्थ विभाग इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है

Share This
अगला लेख → CM कार्यालय के अधिकारी कोरोना संक्रमित,CM योगी ने खुद को किय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,838 +183 (+0.24%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
29°C
Light rain shower
💧 77% 💨 4 km/h
Dehradun