मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

CM योगी ने बाबा गुरु गोरखनाथ को चढ़ाई खिचड़ी, प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति की बधाई

CM योगी ने बाबा गुरु गोरखनाथ को चढ़ाई खिचड़ी, प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति की बधाई

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हमारी भारतीय परंपराओं का प्रतीक है, जो सामाजिक और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति का यह पवित्र त्योहार सूर्य देवता को समर्पित है। इस अवसर पर मैं सभी संतों, प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को बधाई देता हूं। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक पूरे भारत में यह पर्व अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है। पूर्वोत्तर में बिहू, पंजाब में लोहड़ी, बंगाल और महाराष्ट्र में तिल संक्रांति, तो उत्तर भारत में इसे खिचड़ी संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार सनातन परंपरा को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है।

उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं द्वारा खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस त्योहार के दौरान आस्था का विशेष रूप देखने को मिलता है। प्रयागराज में इस सदी के पहले महाकुंभ के पहले स्नान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कल डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया और आज सुबह से ही संगम पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेशभर में विभिन्न नदियों और तालाबों में श्रद्धालु स्नान और दान कर रहे हैं। बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने का सौभाग्य पाकर लोग खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इस पर्व की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग न करें और मंदिरों व तीर्थ स्थलों को स्वच्छ रखें। शासन और प्रशासन के साथ स्वयंसेवी संगठन भी इस कार्य में जुटे हुए हैं।

अंत में उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आस्था और उल्लास के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की।

Share This
अगला लेख → यात्री ट्रेन की पांच बोगियां पटरी से उतरीं, यात्रियों में दह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun