Delhi Police Vacancy : दिल्ली पुलिस में इतने हजार पदों पर होगी जल्द भर्तीयां , जाने कब होगी आवेदन की प्रक्रिया
देश के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. दिल्ली पुलिस में भर्ती होने का यह सुनहरा मौका है। दिल्ली पुलिस में 13 हजार पदों पर भर्तियां होंगी. इसके लिए भर्ती प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी. इन भर्तियों के लिए विज्ञापन दे दिया गया है. दिल्ली पुलिस में जल्द जारी होंगी 13013 भर्तियां. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रिक्तियों की समीक्षा के बाद यह आदेश दिया है। बैठक के दौरान कहा गया कि स्थायी सरकारी रिक्तियों को भरने की दिशा में तेजी से काम किया जाना चाहिए.
आदेश के तहत दिल्ली पुलिस में जूनियर रैंक की 13013 रिक्तियां जुलाई, 2024 तक भरी जाएंगी. इनमें से 3521 पद इसी साल दिसंबर तक भर दिए जाएंगे. इन भर्तियों के लिए विज्ञापन दे दिया गया है. इस लिखित परीक्षा के साथ-साथ पीई और एमटी, टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाता है। ये पद दिसंबर 2023 से जुलाई 2024 के बीच चरणबद्ध तरीके से भरे जाने हैं।
टेक्निकल पदों पर होगी भर्ती
418 तकनीकी पद फोटोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन, स्टोर क्लर्क, फिटर, मास्ट लास्कर, एमटी हेल्पर, एमटी स्टोरमैन, स्टेटिस्टिशियन, असिस्टेंट, रेडियो टेक्निशियन और वर्कशॉप हैंड्स समेत अन्य प्रमुख भर्तियां होंगी।
उनके लिए ट्रेड स्किल परीक्षा आयोजित करने के लिए विभिन्न रैंक भी भरी जा रही हैं। इसके अलावा 840 मल्टी-टास्किंग स्टाफ की भी नियुक्ति की जा रही है. एसएससी द्वारा निकाली जा रही भर्तियों में से 11,214 पदों को भरने के लिए विभिन्न चरण हैं। वहीं, 1799 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन दिया जाएगा.