मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

सेवा और संवेदना का संदेश लेकर जनता के बीच पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, बीमारों की मदद और बच्चों की शिक्षा का उठाया जिम्मा

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर बीमार कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना, शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा व उपचार के लिए आर्थिक सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कैंसर पीड़ित कार्यकर्ता के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने, एक छात्रा का दोबारा स्कूल में प्रवेश कराने और गंभीर मरीजों के इलाज में सहयोग की घोषणा की।

सेवा और संवेदना का संदेश लेकर जनता के बीच पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, बीमारों की मदद और बच्चों की शिक्षा का उठाया जिम्मा

लखनऊ | 23 जुलाई 2026: सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर सेवा और संवेदना का संदेश दिया। उन्होंने गंभीर रूप से बीमार कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना, शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की तथा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. सिंह ने सरसवां, अर्जुनगंज में कैंसर से जूझ रहे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहित से मुलाकात की। उन्होंने बेहतर उपचार में हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए उनके दोनों बच्चों की एक वर्ष की शिक्षा-शुल्क वहन करने की घोषणा की। साथ ही उनकी पुत्री के डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने में भी सहयोग का भरोसा दिया।

सेवा और संवेदना का संदेश लेकर जनता के बीच पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, बीमारों की मदद और बच्चों की शिक्षा का उठाया जिम्मा

अर्जुनगंज में नागरिकों से संवाद के दौरान उन्हें आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ चुकी छात्रा रिद्धिमा गौतम की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने दो दिनों के भीतर उसका पुनः विद्यालय में प्रवेश और शिक्षा-शुल्क की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

डॉ. सिंह ने अस्वस्थ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अपर्णा भारती से भी मुलाकात कर उनके उपचार में सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं, आवास क्षतिग्रस्त होने से परेशान एक बूथ अध्यक्ष को अपने व्यक्तिगत सहयोग से एक कमरे के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस दौरान उन्होंने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर महामंत्री शेर अली के आवास पर पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय अकबरी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सुभाषनगर और तेलीबाग क्षेत्र में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए हृदय रोग से पीड़ित एक जरूरतमंद के इलाज के लिए विधायक निधि से 1.75 लाख रुपये की सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही एक बुजुर्ग महिला के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार नीरज श्रीवास्तव की तेरहवीं में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अमौसी निवासी सत्य कुमार अवस्थी के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “राजनीति केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों के जीवन के सबसे कठिन समय में उनका संबल बनने का दायित्व है। कार्यकर्ता हो या आम नागरिक, उनके सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना ही मेरे जनप्रतिनिधित्व का मूल मंत्र है।”

बीमारों के उपचार, बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक सहायता और शोकग्रस्त परिवारों के प्रति संवेदना के माध्यम से डॉ. राजेश्वर सिंह का यह जनसंपर्क अभियान सेवा और उत्तरदायी जनप्रतिनिधित्व का संदेश देता नजर आया।

Share This
अगला लेख → कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे तक दुकानें बंद रखने के निर्देश, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Clear
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun