मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण शुरू, 25 जुलाई से ट्रैफिक डायवर्जन लागू

लखनऊ, 24 जुलाई। राजधानी में लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर अब स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। यातायात पुलिस, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने बताया कि यहां फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से पूरा कराने […]

इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण शुरू, 25 जुलाई से ट्रैफिक डायवर्जन लागू

लखनऊ, 24 जुलाई। राजधानी में लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर अब स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। यातायात पुलिस, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने बताया कि यहां फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से पूरा कराने तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 25 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक क्षेत्र में अस्थायी यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।

मड़ियांव की ओर से आने वाला यातायात

इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण शुरू, 25 जुलाई से ट्रैफिक डायवर्जन लागू

मड़ियांव से आने वाले वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से सर्विस रोड का उपयोग करते हुए टेढ़ी पुलिया की ओर जाएंगे। इसके बाद सर्विस रोड से फ्लाईओवर पर चढ़कर खुर्मीनगर की ओर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

राम-राम बैंक की ओर से आने वाला यातायात

राम-राम बैंक की ओर से आने वाले जिन वाहन चालकों को जानकीपुरम एवं टेढ़ी पुलिया की ओर जाना है, वे चौराहे पर बाएं मुड़कर फ्लाईओवर के नीचे निर्धारित यू-टर्न का उपयोग करते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

जानकीपुरम की ओर से आने वाला यातायात

जानकीपुरम से आने वाला यातायात इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर पहुंचकर आकांक्षा परिसर के बगल वाले मार्ग तथा अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करते हुए टेढ़ी पुलिया पहुंचेगा। वहां से निर्धारित यू-टर्न लेकर वाहन राम-राम बैंक अथवा सीतापुर रोड की ओर जा सकेंगे।

यातायात पुलिस ने बताया कि डायवर्जन मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक यातायात संकेतक लगाए जाएंगे, जिससे आवागमन सुचारु बना रहे। लोगों से अपील की गई है कि निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

आपातकालीन सेवाओं को रहेगी अनुमति

निर्माण कार्य के दौरान यदि किसी मरीज की चिकित्सकीय आपात स्थिति हो तथा वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध न हो, तो एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूल वाहन आदि को ट्रैफिक पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की निगरानी में प्रतिबंधित मार्ग से भी आवश्यकतानुसार गुजरने की अनुमति दी जाएगी।

किसी भी सहायता या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

Create richer images from you

Share This
अगला लेख → 26 दिन बाद वांगचुक का अनशन समाप्त, सरकार ने माना कई मांगें; …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun