मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

FIITJEE कोचिंग सेंटर बंद होने के मामले में मालिक समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

FIITJEE कोचिंग सेंटर बंद होने के मामले में मालिक समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नोएडा पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान ‘फिटजी’ के सेंटर बंद होने के मामले में उसके मालिक समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अभिभावकों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई, जिसके बाद नोएडा के सेक्टर-58 और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में ‘फिटजी’ के मालिक डीके गोयल, मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) राजीव बब्बर, मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) मनीष आनंद, और ग्रेटर नोएडा शाखा के प्रमुख रमेश बटलेश समेत कुल 12 लोग नामजद किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त (नोएडा) रामबदन सिंह ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत के आधार पर आपराधिक साजिश और विश्वासघात के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-62 स्थित ‘फिटजी’ सेंटर को अचानक बंद कर दिया गया। मंगलवार तक सेंटर खुला था, लेकिन उसी दिन एक घंटे पहले छात्रों को छुट्टी दे दी गई और इसके बाद सेंटर का कामकाज पूरी तरह से बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस सेंटर में करीब 2,000 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे थे, जो अचानक बंद होने के बाद असमंजस में आ गए।

इसी तरह की शिकायत ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा-दो के निवासी मनोज कुमार ने भी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने भी सेंटर के अचानक बंद होने का आरोप लगाया है। अभिभावकों का कहना है कि उन्हें संस्थान की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई और छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। इस मामले में पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना बनाई है।

Share This
अगला लेख → UP : पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश नईम को मुठभेड़ के दौरान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun