IB Vacancy : इंटेलिजेंस ब्यूरो में कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है, जहां इंटेलिजेंस ब्यूरो ने IB ACIO ग्रेड 2/ एक्जीक्यूटिव परीक्षा 2023 की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू हो गई है, जो 15 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगी।
जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे एमएचए की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 995 पद भरे जाने हैं।
ऐसे करे आवेदन
-सबसे पहले MHA की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
-इसके बाद व्हाट्स न्यू सेक्शन पर क्लिक करें और एक नया पेज खुल जाएगा।
-अब होम पेज पर उपलब्ध IB ACIO ग्रेड 2/एग्जीक्यूटिव परीक्षा 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अकाउंट में लॉग इन करें।
-इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-फिर सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
-भविष्य की जरूरतों के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।