मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले ध्यान दें! इस रूट पर मेट्रो सेवाएँ प्रभावित, DMRC ने दी नई सूचना

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले ध्यान दें! इस रूट पर मेट्रो सेवाएँ प्रभावित, DMRC ने दी नई सूचना

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर मेट्रो सेवाओं में देरी की समस्या देखने को मिली। डीएमआरसी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि नेताजी सुभाष प्लेस और तीस हजारी स्टेशन के बीच मेट्रो ट्रेनें धीमी गति से चल रही थीं। इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए यात्रियों से अन्य मेट्रो लाइनों का उपयोग करने की अपील की गई। सुबह दफ्तर जाने वाले यात्रियों को इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, कुछ समय बाद डीएमआरसी ने अपडेट दिया कि तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया गया है और अब मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। डीएमआरसी ने आगे बताया कि फिलहाल दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेन परिचालन सुचारू रूप से जारी है और कहीं भी किसी प्रकार की रुकावट नहीं है। मेट्रो सेवाएं फिर से सुचारू रूप से चलने से यात्रियों ने राहत महसूस की।

इससे पहले, अक्टूबर 2024 में भी रेड लाइन पर थोड़ी देर के लिए मेट्रो सेवाएं बाधित हुई थीं। पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर एक व्यक्ति आ जाने की वजह से दोपहर करीब ढाई बजे ट्रेनें लगभग 15-20 मिनट तक प्रभावित रहीं। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी थी।

रेड लाइन से हजारों लोग करते हैं सफर

रेड लाइन दिल्ली के रिठाला से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित शहीद स्थल (नया बस अड्डा) को जोड़ती है। इस मेट्रो लाइन पर प्रतिदिन हजारों लोग सफर करते हैं, खासतौर पर नौकरीपेशा लोग इस मार्ग का उपयोग अधिक करते हैं।

सूरजकुंड मेले की टिकटों की बिक्री शुरू

इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने मोबाइल ऐप और मेट्रो स्टेशनों पर सूरजकुंड मेले के टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। 38वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 7 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा।

बयान के अनुसार, डीएमआरसी मोमेंटम 2.0 ऐप के जरिए या सभी मेट्रो स्टेशनों पर बने काउंटरों से मेले की टिकट खरीदी जा सकती हैं। डीएमआरसी और हरियाणा पर्यटन निगम के बीच 13 दिसंबर 2024 को हुए एक समझौते के तहत इस पहल को शुरू किया गया है, जिससे टिकट प्रक्रिया अधिक सुगम होगी।

मेले की टिकट की कीमत सप्ताह के दिनों में 120 रुपये और सप्ताहांत (शनिवार-रविवार) को 180 रुपये तय की गई है।

Share This
अगला लेख → IND vs ENG: हर्षित राणा ने अपने पहले ही मैच में रचा इतिहास, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun