मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

IPL 2025 का फाइनल अहमदाबाद में होगा, प्लेऑफ मुकाबले भी इसी वेन्यू पर संभव

IPL 2025 का फाइनल अहमदाबाद में होगा, प्लेऑफ मुकाबले भी इसी वेन्यू पर संभव

आईपीएल 2025 के फाइनल मैच को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस सीज़न का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 जून को खेला जाएगा। पहले यह मुकाबला 25 मई को होना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण बीसीसीआई ने 9 मई को टूर्नामेंट को एक हफ्ते के लिए रोक दिया था। इसके बाद 13 मई को आईपीएल का नया संशोधित शेड्यूल जारी किया गया, जिसमें सभी मुकाबलों की तारीखों में बदलाव किया गया।

हालांकि नए शेड्यूल में प्लेऑफ मुकाबलों के स्थान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। पहले प्लेऑफ के मैच हैदराबाद और कोलकाता में होने थे, लेकिन अब उनमें बदलाव किया गया है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने अहम फैसला लेते हुए फाइनल मैच को अहमदाबाद में कराने का निर्णय लिया है, जबकि प्लेऑफ के अन्य मुकाबले न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में कराए जा सकते हैं। यह फैसला बीसीसीआई अधिकारियों की 20 मई को हुई एक मीटिंग में लिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक 29 और 30 मई को क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबले मुल्लांपुर में खेले जाएंगे। इसके बाद दूसरा क्वालीफायर अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा। प्लेऑफ वेन्यू के चुनाव में मौसम को भी ध्यान में रखा गया है, क्योंकि देश के कई हिस्सों में बारिश की शुरुआत हो चुकी है।

प्लेऑफ की रेस में कौन-कौन?
अब तक तीन टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी हैं—गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स। अंतिम चौथी जगह के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर जारी है। टूर्नामेंट में अब भी 9 लीग मैच खेले जाने बाकी हैं और आखिरी लीग मुकाबला 27 मई को खेला जाएगा। इसके बाद प्लेऑफ की जंग शुरू होगी।

Share This
अगला लेख → बीसीसीआई ने अचानक बदला मुकाबले का स्थान, फैसले से सभी हैरान

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun