मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Lucknow: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान

Lucknow: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान

लखनऊ के किसान पथ पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार एक ही परिवार के सदस्य किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हादसा इतना भयानक था कि कुछ ही क्षणों में पूरी कार जलकर खाक हो गई।

जानकारी के मुताबिक, उन्नाव जिले के शुक्लागंज के तुलसा सदन में रहने वाले सुरेश चंद्र निषाद अपनी पत्नी अनीता, बेटे गौरव, छोटे भाई महेश और भतीजे अंकित के साथ गोमती नगर जा रहे थे। वहां उनकी बेटी की ननद के घर में गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। जब उनकी गाड़ी किसान पथ पर मोहिउद्दीनपुर गांव के पास पहुंची, तभी अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा। सुरेश चंद्र गाड़ी को रोककर स्थिति की जांच कर रहे थे, तभी अचानक कार ने आग पकड़ ली। कार में बैठे सभी लोगों ने किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई। इस घटना के चलते किसान पथ पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। परिवार ने राहगीरों की मदद से तुरंत दमकल और पीजीआई पुलिस को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। इस दौरान करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और एक तरफ का ट्रैफिक ठप हो गया। पुलिस ने आग बुझने के बाद यातायात को पुनः सामान्य कराया।

Share This
अगला लेख → रिटायर होने के बाद CJI को मिलती है इतनी पेंशन , मिलती हैं ये…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun