मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Sanjay Gadhvi Passed Away : फिल्म निर्देशक संजय गढ़वी का हार्ट अटैक से निधन

Sanjay Gadhvi Passed Away : फिल्म निर्देशक संजय गढ़वी का हार्ट अटैक से निधन

‘धूम’ और ‘धूम 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के डायरेक्टर संजय गढ़वी का रविवार को निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे. रविवार सुबह करीब 8.45 बजे घर पर चाय पीते समय वह अचानक जमीन पर गिर पड़े और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

संजय गढ़वी अंधेरी इलाके की उसी बिल्डिंग ‘ग्रीन एकर्स’ में रहते थे, जहां श्रीदेवी रहती थीं। वैसे तो बोनी कपूर पिछले एक साल से उस बिल्डिंग में नहीं रह रहे हैं, लेकिन उन्होंने एबीपी न्यूज़ से इस बात की पुष्टि की है कि संजय गढ़वी का आज सुबह निधन हो गया.

घर पर बेहोश होने के बाद संजय गढ़वी को अंधेरी के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल संजय गढ़ी का शव अस्पताल में है.

इस फिल्म से संजय को प्रसिद्धि मिली

एक नजर संजय के करियर पर… उन्होंने साल 2000 में फिल्म ‘तेरे लिए’ से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। फिल्म नोटिस में नहीं आई थी. पहले इस फिल्म का नाम ‘तू ही बता’ था, जिसमें अर्जुन रामपाल और रवीना टंडन ने मुख्य भूमिका निभाई थी. हालांकि, कम बजट के कारण फिल्म को बंद कर दिया गया था। संजय को पहली बार प्रसिद्धि 2004 में मिली। उन्होंने एक्शन थ्रिलर फिल्म धूम का निर्देशन किया था। धूम में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा, जॉन अब्राहम, ईशा देओल और रिमी सेन ने अभिनय किया। फिल्म सुपरहिट रही.

संजय ने धूम 2, मेरे यार की शादी है और इमरान खान स्टारर किडनैप का भी निर्देशन किया है। इसके अलावा 2012 में उन्होंने ‘अजब गजब लव’ का निर्देशन किया था। उन्होंने फिल्म ‘ऑपरेशन परिंदे’ का निर्देशन भी किया है। यह फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी.

Share This
अगला लेख → World Cup Final : टीम इंडिया स्टेडियम के लिए हुई रवाना , ऑस्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun