मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

JDU/RJD मामला,I.N.D.I.A में रहकर पीएम भी बन सकते हैं नितीश कुमार – अखिलेश यादव

JDU/RJD मामला,I.N.D.I.A में रहकर पीएम भी बन सकते हैं नितीश कुमार – अखिलेश यादव

लखनऊ – बिहार की सत्ता में समीकरण बदलने की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने की अटकलों की चर्चा दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी है. मामले समाजवादी पार्टी के मुखिया का भी बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे.

अखिलेश यादव ने कहा, “कोई सुगबुगाहट नहीं है. हमें विश्वास है नीतीश जी एनडीए में नहीं जाएंगे. नीतीश जी इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे.” वहीं, इंडिया टुडे के साथ हुई बातचीत में उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठंधन में प्रधानमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद के दावेदार के लिए किसी भी नाम पर विचार किया जा सकता है, नीतीश कुमार भी हो सकते हैं.

सपा मुखिया ने कहा कि नीतीश कुमार ने ही पहल की थी और इंडिया गठबंधन को बनाया. ऐसे में कांग्रेस पार्टी को आगे आना चाहिए और छोटी पार्टियों को साथ में लेकर चलना चाहिए. उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि वो प्रधानमंत्री पद की दावेदारी नहीं करेंगे. अखिलेश यादव ने आगे कहा, कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी है छोटे दलों को साथ लाने की. यूपी में सीट का नहीं जीत का गठबंधन हो रहा है. जीत ही हमारी रणनीति का हिस्सा है.

इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला किया और कहा कि बीजेपी के लोग भटके हुए हैं. बीजेपी वाले रहे तो आपको नौकरी और रोजगार नहीं मिलेगा. वहीं, राम मंदिर को लेकर उन्होंन बीजेपी पर राजनीति करने और राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वो भी अयोध्या जाएंगे लेकिन पंडित से पूछकर समय निकालकर जाएंगे क्योंकि 2024 में चुनाव हैं.

Share This
अगला लेख → यूपी में जल्द स्थापित होंगे 100 बायो गैस प्लांट- हरदीप सिंह …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun