मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

J&K : कुलगाम में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पांच आतंकी मारे गए, 2 जवान घायल

J&K : कुलगाम में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पांच आतंकी मारे गए, 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पांच आतंकवादी मारे गए। इस दौरान दो जवान भी घायल हो गए हैं। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान को और तेज कर दिया है। भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि 19 दिसंबर, 2024 को सुरक्षा बलों को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने कादर, कुलगाम में एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया, आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और ऑपरेशन जारी है।

यह मुठभेड़ कुलगाम के बेहिबाग पीएस के पास कद्दर गांव में हुई, जहां पुलिस और सुरक्षा बल संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रहे थे। अचानक गोलीबारी की शुरुआत हो गई। इससे पहले 23 नवंबर को बारामूला में भी सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। 9 नवंबर को राजपुरा, सोपोर और बारामूला के सामान्य इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर मिली खुफिया सूचना के आधार पर भी सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन चलाया था।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर महीने में मध्य कश्मीर के गगनगीर में एक सुरंग निर्माण स्थल पर हुए आतंकवादी हमले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इस हमले में सात मजदूर और कर्मचारी मारे गए थे, जो श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए सुरंग पर काम कर रहे थे। यह हमला 9 जून की घटना के बाद सबसे घातक था, जिसमें रियासी में नौ तीर्थयात्रियों की हत्या की गई थी।

Share This
अगला लेख → IPO के जरिए 1 करोड़ फ्रेश शेयर किए जाएंगे जारी, सिर्फ सेबी क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun