मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Lucknow : दो से आठ अक्तूबर तक लखनऊ जू में इन लोगों के लिए प्रवेश रहेगा मुफ्त, साथ लानी होंगी ये चीजें

Lucknow : दो से आठ अक्तूबर तक लखनऊ जू में इन लोगों के लिए प्रवेश रहेगा मुफ्त, साथ लानी होंगी ये चीजें

वन्यजीव सप्ताह के तहत लखनऊ, गोरखपुर और कानपुर चिड़ियाघरों में भी 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक 12 साल तक के स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। बच्चों को पहचान पत्र के साथ स्कूल यूनिफॉर्म में आना होगा। साथ ही इच्छुक लोगों एवं विद्यार्थियों को जिला स्तरीय वन प्रमंडलों से वन विहारों का भ्रमण कराया जायेगा.

ग्राम वन समिति एवं इको विकास समिति द्वारा भी कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। एक ओर जहां स्कूली छात्रों को जागरूक किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर राज्य पक्षी सारस, राज्य वन्य प्राणी गैंडा, डॉल्फिन और सांप जैसे वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे.

नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान, लखनऊ की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि वन्य जीव सप्ताह के तहत लखनऊ में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. सभी प्रतियोगिताएं वन्य जीवन एवं पर्यावरण से संबंधित होंगी। दो अक्टूबर को बारादरी में स्कूली बच्चों के लिए तीन वर्गों में वन्य जीवन एवं पर्यावरण पर आधारित वाइल्ड लाइफ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी।

राज्य पक्षी सारस के संरक्षण पर क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली बच्चों का ज्ञान बढ़ाया जाएगा। विजेताओं को आठ अक्टूबर को लखनऊ प्राणि उद्यान परिसर में सम्मानित किया जाएगा

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → मंत्रियों संग CM आतिशी ने खराब सड़कों का किया निरीक्षण, अधिक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun