मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सलमान खान की जगह बिग बॉस ओटीटी 4 में करण जौहर और फराह खान नहीं, बल्कि ये स्टार्स ले सकते हैं

सलमान खान की जगह बिग बॉस ओटीटी 4 में करण जौहर और फराह खान नहीं, बल्कि ये स्टार्स ले सकते हैं

हाल ही में सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस का 18वां सीजन समाप्त हुआ है, और अब दर्शकों की नजरें इसके ओटीटी वर्जन पर हैं, जिसका चौथा सीजन जल्द ही आ सकता है। इस शो को लेकर फिर से चर्चाएँ शुरू हो गई हैं, और सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी को कौन होस्ट करेगा। सलमान खान को सबसे पसंदीदा होस्ट माना जाता है, लेकिन अब इसके लिए दो अन्य नाम भी सामने आ रहे हैं।

बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को फिल्म निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था। दूसरे सीजन में सलमान खान की वापसी हुई थी, लेकिन तीसरे सीजन में सलमान खान की जगह अनिल कपूर ने होस्ट की जिम्मेदारी निभाई। अब चौथे सीजन के लिए मेकर्स की तरफ से चर्चा तेज हो रही है कि इस बार होस्ट कौन होगा। सलमान खान के अलावा, रोहित शेट्टी और सोनू सूद के नाम भी सामने आ रहे हैं।

खबरें आ रही हैं कि सलमान खान इस सीजन को होस्ट नहीं करेंगे। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी को अप्रोच किया गया है और सोनू सूद को भी ऑफर दिया गया है, लेकिन अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

रोहित शेट्टी और सोनू सूद दोनों ही पहले टीवी शो होस्ट कर चुके हैं, और अब दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस सीजन को आखिरकार कौन होस्ट करेगा। पिछले सीजन की बात करें तो, बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन की विजेता दिव्या अग्रवाल थीं, दूसरे सीजन में एल्विश यादव और तीसरे सीजन में सना मकबूल ने जीत हासिल की थी। वहीं, बिग बॉस सीजन 18 का विजेता करणवीर मेहरा बने, जबकि विवियन डीसेना पहले रनर-अप थे।

Share This
अगला लेख → लाइव कॉन्सर्ट में उदीत नारायण ने एक महिला फैन को किस किया, ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun