मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Maharajganj : युवती पर एसिड अटैक करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Maharajganj : युवती पर एसिड अटैक करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

यूपी के महराजगंज जिले में युवती पर एसिड अटैक करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी. जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार और एक स्कूटर बरामद किया है. उधर, एसिड अटैक में घायल लड़की का फिलहाल गोरखपुर निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच हुई जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में मुख्य आरोपी अनिल वर्मा घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी राम बचन भी मौके से भागते समय घायल हो गया.

सिंह ने बताया कि इन आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चार-पांच दिन पहले इस घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी. उन्होंने बताया कि एसिड हमले में घायल महिला और मुख्य आरोपी एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे. तीन महीने पहले पीड़िता की शादी तय नहीं हुई थी, इसलिए मुख्य आरोपी इस बात से परेशान था.

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Rajasthan News : भीषण सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun