Railway Jobs 2023 : रेलवे में 10th पास के लिए इन पदों पर निकली भर्ती, ये है की अंतिम तारिख
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। बनारस लोकोमोटिव में कई रिक्तियां हैं। जो उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप 10वीं पास कर चुके हैं तो यह खबर आपके लिए है। बनारस लोकोमोटिव वर्क्स, बीएलडब्ल्यू ने कई अपरेंटिस रिक्तियां जारी की हैं। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे बीएलडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट blw. Indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इस वैकेंसी के जरिए संगठन में 374 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर और दस्तावेज अपलोड करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर, 2023 है। संबंधित पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।
योग्यता
नॉन आईटीआई के लिए
उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों या इसके समकक्ष योग्यता के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। उम्मीदवारों को अधिसूचना जारी होने की तारीख से पहले निर्धारित योग्यता उत्तीर्ण करनी होगी।
आईटीआई के लिए
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और संबंधित ट्रेडों में आईटीआई भी उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा
गैर आईटीआई पास के लिए आयु सीमा 15 से 22 वर्ष के बीच है और आईटीआई पास के लिए आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच है।