RRB ALP भर्ती 2025: असिस्टेंट लोको पायलट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, तुरंत आवेदन करें
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित सहायक लोको पायलट (ALP) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह अंतिम अवसर है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर शीघ्रता से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई 2025 है।
सुधार विंडो की जानकारी:
यदि किसी उम्मीदवार से आवेदन पत्र भरते समय कोई गलती हो गई है, तो वह 22 मई से 31 मई 2025 के बीच सुधार कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि पंजीकरण करते समय दर्ज किए गए नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और चयनित आरआरबी को बदला नहीं जा सकता है। संशोधन करने के लिए ₹250 का शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया में ये चरण होंगे शामिल:
- प्रथम चरण – कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)
- द्वितीय चरण – कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2)
- कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)
आवेदन कैसे करें:
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- rrbapply.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “ALP Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करें और पुष्टि पृष्ठ (confirmation page) डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकालकर रखें।
कुल रिक्तियां और आरक्षण विवरण:
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9,970 पदों को भरा जाएगा। इनमें:
- 4,116 पद अनारक्षित वर्ग के लिए
- 1,716 पद अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए
- 858 पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए निर्धारित हैं।
इसलिए, यदि आप रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, तो इस सुनहरे अवसर को न गंवाएं और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।