RRB NTPC Result: रेलवे ने जारी किया CBT-1 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक और जानें आगे की प्रक्रिया l
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT-1 का रिजल्ट 19 सितंबर 2025 को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने रिजल्ट को संबंधित RRB क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 के बीच देश भर में आयोजित की गई थी। रिजल्ट के साथ ही कटऑफ मार्क्स भी सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर से रिजल्ट PDF में अपना नाम खोजकर क्वालिफाई होने की स्थिति देख सकते हैं।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
अपना क्षेत्रीय RRB वेबसाइट खोलें (जैसे RRB मुंबई, RRB कोलकाता, RRB चेन्नई आदि)।
होमपेज पर ‘RRB NTPC CBT-1 Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
खुली PDF फाइल में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
अगर रोल नंबर सूची में है, तो आप CBT-1 में क्वालिफाइड हैं।
रिजल्ट PDF डाउनलोड कर भविष्य के लिए सेव कर लें।
आगे की प्रक्रिया
CBT-1 के सफल उम्मीदवार CBT-2 परीक्षा के लिए पात्र होंगे, जिसका आयोजन अक्टूबर 2025 की तीसरी सप्ताह में निर्धारित है। CBT-2 के बाद टाइपिंग टेस्ट और अन्य योग्यता परीक्षाएं होंगी। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहें।
रेलवे बोर्ड ने बताया है कि इस बार कुल 8,113 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। CBT-1 में उत्तीर्ण उम्मीदवार अगले चरण में शामिल होंगे और अंतिम चयन इसी प्रक्रिया के तहत होगा।
यह भर्ती लाखों उम्मीदवारों के लिए रेलवे में नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है। योग्य उम्मीदवार समय रहते अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें और बोर्ड के निर्देशों का पालन करें।