मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Shamli : खेत की ओर जा रहे व्यक्ति पर तेंदुए ने अचानक किया हमला , पहुंचाई गंभीर चोट

Shamli : खेत की ओर जा रहे व्यक्ति पर तेंदुए ने अचानक  किया हमला , पहुंचाई गंभीर चोट

शामली जिले के थाना कांधला क्षेत्र के गांव डांगरोल में एक मजदूर पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार सुबह उस वक्त हुई, जब झारखंड निवासी मजदूर धर्मू अपने साथियों के साथ किसान अशोक कुमार के खेत में गन्ना बांधने जा रहा था। अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले से घबराए धर्मू ने शोर मचाया और तेंदुए से संघर्ष करने की कोशिश की। उसके बाद खेतों में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे मदद दी, जिससे तेंदुआ मौके से भाग गया।

धर्मू के चेहरे और हाथों पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना ने गांव में दहशत पैदा कर दी है, और किसान अब अपने खेतों पर जाने से डर रहे हैं।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुए का कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल है।

Share This
अगला लेख → संसद के भीतर और बाहर हंगामा , इंडिया गठबंधन का विजय चौक पर व…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun