मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

UNLOCK 1 – जाने आज से क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

UNLOCK 1 – जाने आज से क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

लखनऊ – देश लॉक डाउन को अब सरकार धीरे धीरे हटा रही है इसी क्रम में अनलॉक-1 में उत्तर प्रदेश सरकार सोमवार से जनता को और भी रियायतें देने जा रही है। हालांकि इसका उपयोग बेहद सतर्कता व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करना होगा। प्रदेश में आज से धार्मिक स्थल के साथ साथ शॉपिंग मॉल, होटल व रेस्तरां तो खुलेंगे ही, सरकारी दफ्तर भी पूरी तरह खुल जाएंगे। हालांकि अधिक कंटेनमेंट जोन वाले शहरों व जिलों में फिलहाल इन्हें खोले जाने पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। प्रदेश सरकार ने वहां के जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्णय लेने का अधिकार दे दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार रात निर्देश लेकर सभी डीएम व एसपी ने अपने-अपने जिलों में नई व्यवस्था लागू करने की रणनीति बनाई है। सीएम ने साफ कर दिया है कि अनलॉक का मतलब स्वतंत्रता नहीं है। इस लिहाज से शासन व प्रशासन कहीं भीड़ एकत्र न होने को लेकर सतर्क है । सोमवार से यह भी देखा जाएगा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों व मुख्य सचिव द्वारा लागू गाइडलाइंस का पालन हो रहा है या नहीं। कंटेनमेंट जोन से बाहर के धर्मस्थलों, शॉपिंग मॉल, होटल व रेस्तरां को खोलने के बाबत डीएम स्थानीय हालात के मद्देनजर निर्णय ले रहे हैं।

हालांकि सरकार के निर्देशों के बाद भी सोमवार से कई धर्मस्थल नहीं खुल पाएंगे। नहीं खुलने वाले धर्मस्थलों में मिर्जापुर का मां विंध्यवासिनी धाम, मथुरा का बांकेबिहारी मंदिर, लखनऊ की आसिफी मस्जिद शमिल हैं। बाराबंकी में देवा शरीफ दरगाह भी 24 जून से पहले नहीं खुलेगी। हालांकि सोमवार से अयोध्या के मंदिर और मंगलवार से काशी विश्वनाथ मंदिर शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। कानपुर, मेरठ और आगरा आदि अधिक कंटेनमेंट जोन वाले शहरों में जिला प्रशासन और धर्मस्थल प्रबंधकों ने 8 जून से धर्मस्थलों को न खोलने का निर्णय किया है। लखनऊ और आसपास के जिलों में बड़े धर्मस्थलों को खोलने की तैयारी है। बरेली में सभी नाथ मंदिरों में सीमित संख्या में ही प्रवेश हो सकेगा।

Share This
अगला लेख → लखनऊ से कानपुर का सफर सिर्फ 50 मिनट में

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun