मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

लखनऊ से कानपुर का सफर सिर्फ 50 मिनट में

लखनऊ से कानपुर का सफर सिर्फ 50 मिनट में

लखनऊ – लखनऊ से कानपुर तक ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो गयी है अब इससे निजात दिलाने के लिए NHAI जल्द ही इसके लिए एक एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने जा रहा है लगभग 63 किमी लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का निर्माणकार्य अगले साल अप्रैल से शुरू होगा। लॉकडाउन के कारण एनएचएआई भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू नहीं कर सका है।

एनएचएआई के मुताबिक अमौसी से बनी तक करीब 13 किमी रोड एलिवेटेड होगी। इस एक्सप्रेस-वे को कानपुर में प्रस्तावित रिंग रोड से जोड़ा जाएगा। इससे लखनऊ और कानपुर का सफर महज 50 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे बनी से नवाबगंज बर्ड सेंचुरी होते हुए कानपुर से जुड़ेगा। करीब 4700 करोड़ रुपये की लागत वाला एक्सप्रेस-वे उन्नाव के 31 और लखनऊ के 11 गांवों से होकर गुजरेगा। अधिग्रहण होने वाली जमीनों के लिए किसानों को सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने इस आशय का गजट कर दिया है।

लखनऊ से कानपूर तक बनने वाले यह एक्सप्रेस वे अमौसी, बनी, बंथरा, सिकंदरपुर, बेहससा, चिल्लावां, गेहरू, गौरी, खांडेदेव, मीरनपुर पिनवट, नटकुर और सराय शहजारी गांव से गुजरेगा। इन गांवों से 20 हेक्टेअर जमीन का अधिग्रहण होना है। वहीं उन्नाव के बजेहरा, हिनौरा, हसनापुर, सहारावन, काशीपुर, भीखामऊ, कंथा, सरिया, बछौरा, कुदिकापुर/मनिकापुर, मेडपुर, रायपुर, तुरी छबिनाथ, तुरी राजा साहिब, पाठकपुर, तऊरा, जगेहठा, पडरी खुर्द, जरगांव, गौरी शंकरपुर ग्रांट, नवेरना, शिपुर ग्रांट, अदेरवा, बेहटा, मोद्दिनपुर, अमरसुस, करौंदी, कोरारी कलन, कादेर पटारी में जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

Share This
टैग: #EXPRESS WAY #NHAI
अगला लेख → दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को बुखार और गले में खराश की शिक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun