मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

PM मोदी को कुवैत का सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया गया

PM मोदी को कुवैत का सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को कुवैत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से नवाजा गया। दो दिवसीय कुवैत दौरे के दौरान उन्हें यह सम्मान बयान पैलेस में प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान मित्रता और संबंधों को मजबूत करने के प्रतीक के रूप में राष्ट्राध्यक्षों, विदेशी शासकों और शाही परिवारों के सदस्यों को दिया जाता है। इससे पहले यह सम्मान बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसे प्रतिष्ठित नेताओं को दिया जा चुका है। यह 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है जो किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया गया है।

इस यात्रा को भारत और कुवैत के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा से मुलाकात की, जिसमें व्यापार, निवेश और ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना भी जताई गई है।

भारतीय समुदाय से मुलाकात

पीएम मोदी ने अपने दौरे के दौरान कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय को संबोधित किया और एक भारतीय श्रमिक शिविर का भी दौरा किया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे भारत और कुवैत के बीच एक “जीवंत पुल” के रूप में कार्य कर रहे हैं।

भारत और कुवैत के व्यापारिक संबंध

भारत कुवैत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है। कुवैत में भारतीय प्रवासियों की संख्या अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक है। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के संबंधों को और गहराई देना है।

43 वर्षों बाद भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत यात्रा

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 43 वर्षों बाद कुवैत का दौरा किया। इससे पहले 1981 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कुवैत की यात्रा की थी। यह दौरा खाड़ी क्षेत्र में भारत की बढ़ती उपस्थिति और कुवैत के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This
अगला लेख → UP : पीलीभीत में तीन आतंकी ढेर, पंजाब पुलिस चौकी पर हुए हमले…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,645 -10 (-0.01%)
निफ्टी 24,275 +25 (+0.1%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 76% 💨 4 km/h
Dehradun