मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : पीलीभीत में फिल्म शोले जैसा सीन, युवक पानी की टंकी पर चढ़ा

UP : पीलीभीत में फिल्म शोले जैसा सीन, युवक पानी की टंकी पर चढ़ा

पीलीभीत में फिल्म शोले जैसा एक सीन देखने को मिला है यहां एक युवक शोले फ़िल्म के हीरो धर्मेन्द्र की तरह पानी की टंकी पर चढ़ गया और जमकर हंगामा काटने लगा। उसकी हरकत देख इलाके में हड़कंप मच गया, सूचना पर एसडीएम सदर और तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारा है, मामला थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ईदगाह काशीराम कॉलोनी की है।

दरअसल कॉलोनी का ही रहने वाला युवक इलियास अचनाक पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा, कॉलोनी वासियों ने उसको उतारने की लाख कोशिश की लेकिन उसने किसी की एक न सुनी। परेशान लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही एसडीएम देवेंद्र सिंह सुनगढ़ी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और बड़ी मुश्किल से समझा-बुझाकर युवक को नीचे उतारा, पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर परिवार के सुपुर्द कर दिया। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है परिजन लंबे समय से उसका उपचार भी करा रहे हैं।हालांकि युवक के टंकी पर चढ़ने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

रिपोर्ट – रितिक द्विवेदी ( पीलीभीत )

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Lucknow : 1500 एकड़ में बनेगी एयरोसिटी , बजट में इसके लिए प्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun