मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

UP में तेज गर्मी का कहर, 20 जिलों में लू का खतरा, तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना

UP  में तेज गर्मी का कहर, 20 जिलों में लू का खतरा, तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना

उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में पारा तेजी से चढ़ा है, जिससे दोपहर की गर्मी असहनीय हो गई है। आम जनजीवन पर इसका व्यापक असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 14 मई से प्रदेश के पूर्वी और तराई क्षेत्रों के लगभग 20 जिलों में लू के थपेड़े चल सकते हैं।

रविवार को वाराणसी, लखनऊ, बहराइच और गोरखपुर सहित लगभग 15 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बलिया और गाजीपुर में रात के समय भी तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, कुछ पूर्वी, तराई और दक्षिणी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।

लखनऊ के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 3–4 दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि हो सकती है। 14 मई से प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में गर्म हवाएं और लू का प्रभाव और तेज होने की आशंका है।

तेज़ आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था प्रभावित
रविवार को आई तेज़ आंधी और हल्की बारिश ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को गंभीर रूप से बाधित कर दिया। लखनऊ के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। निगोहां उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट के कारण लगभग 50,000 उपभोक्ताओं को पांच घंटे तक बिजली नहीं मिली।

अवर अभियंता विजय शर्मा के अनुसार, बछरांवा के 220 केवी सबस्टेशन से जुड़ी लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गए और दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए। मरम्मत के बाद शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल की गई।

दोपहर करीब एक बजे पूरनपुर उपकेंद्र के दहियर फीडर की ट्रॉली में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे दहियर, टिकरनखेड़ा, गंगाखेड़ा समेत छह गांवों में करीब 5000 लोगों को रात तक बिजली नहीं मिल सकी। सराय मालीखां फीडर पर तार जलने से चौपटिया क्षेत्र में एक घंटे तक अंधेरा छाया रहा।

लखनऊ के गोमतीनगर, विकासखंड, विपुलखंड, विशालखंड, दयाल पैराडाइज, विमलनगर, संतपुरम, कल्याणी विहार, वासुदेवनगर, आदर्श नगर, नंदू सिटी और शिवपुरी जैसे कई इलाकों में एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति रोक दी गई। इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के शिवविहार में पोल टूटने से सप्लाई ठप हो गई।

मौसम विभाग की अपील – सतर्क रहें
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें। दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीएं और हल्के सूती कपड़े पहनें।

Share This
अगला लेख → पूरी भारतीय टीम में होगा बड़ा बदलाव, नए कप्तान के सामने होंग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun