मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

योगी सरकार का बड़ा कदम: युवाओं के रोजगार के लिए केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च, छात्र-उद्योग एक मंच पर आएंगे

उत्तर प्रदेश सरकार ने तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च किया है। प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म छात्रों, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों को एक डिजिटल मंच पर जोड़कर प्लेसमेंट प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनाएगा।

योगी सरकार का बड़ा कदम: युवाओं के रोजगार के लिए केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च, छात्र-उद्योग एक मंच पर आएंगे

लखनऊ, 21 जुलाई। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है। मंगलवार को प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल का शुभारंभ किया।

इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों और उद्योगों को एक साझा डिजिटल मंच पर जोड़ा जाएगा, जिससे प्लेसमेंट प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, आसान और प्रभावी बन सके।

पोर्टल पर उद्योग एवं कंपनियां अपनी रिक्तियों और रोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी सीधे अपलोड कर सकेंगी। वहीं छात्र अपनी प्रोफाइल और प्रोफेशनल रिज्यूमे तैयार कर विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध नौकरियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा पात्रता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। पोर्टल पर नौकरी से संबंधित पात्रता, आवेदन की अंतिम तिथि, कंपनी का विवरण और अन्य आवश्यक सूचनाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

उद्योगों के लिए विशेष डैशबोर्ड की सुविधा भी विकसित की गई है। इसके माध्यम से कंपनियां अपना पंजीकरण कर नई भर्तियों की जानकारी प्रकाशित कर सकेंगी, योग्य अभ्यर्थियों के रिज्यूमे फिल्टर कर डाउनलोड कर सकेंगी और चयनित उम्मीदवारों का विवरण भी देख सकेंगी। इससे उद्योगों को प्रशिक्षित और योग्य युवाओं तक सीधे पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

छात्रों के लिए पोर्टल पर रिज्यूमे बिल्डर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसमें वे अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण, सेमेस्टरवार उपलब्धियां, इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, कौशल और कार्य अनुभव जैसी जानकारियां दर्ज कर पेशेवर रिज्यूमे तैयार कर सकेंगे। इसके बाद वे अपनी योग्यता के अनुरूप विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों को भी इस पोर्टल पर प्लेसमेंट प्रबंधन की सुविधा मिलेगी। संस्थान छात्रों के प्लेसमेंट का रिकॉर्ड रख सकेंगे, चयनित विद्यार्थियों का विवरण देख सकेंगे, रिज्यूमे एक्सपोर्ट कर सकेंगे तथा प्लेसमेंट से जुड़े आंकड़ों का डिजिटल प्रबंधन कर सकेंगे।

सरकार का मानना है कि इस केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के तकनीकी शिक्षा संस्थानों, उद्योगों और विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। इससे प्लेसमेंट प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध होंगे।

योगी सरकार के अनुसार, प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप कुशल बनाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बीच की दूरी को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Share This
अगला लेख → योगी सरकार की नई पहल: प्राविधिक शिक्षा विभाग और अडानी स्किल्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun