मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का रिजल्ट जारी करने की मांग तेज, अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम आवास का किया घेराव

यूपीएसएसएससी की ग्राम पंचायत अधिकारी (2022) भर्ती का अंतिम परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास का घेराव किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन समेत पूरी चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसके बावजूद परिणाम घोषित नहीं किया जा रहा।

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का रिजल्ट जारी करने की मांग तेज, अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम आवास का किया घेराव

लखनऊ, 21 जुलाई। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ग्राम पंचायत अधिकारी (PET-2022) भर्ती का अंतिम परिणाम जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी लखनऊ में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास के बाहर मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन किया और शीघ्र परिणाम घोषित करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन आयोग की ओर से अब तक अंतिम चयन परिणाम जारी नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि अनावश्यक देरी से हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि PET-2022 के आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2023 में आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद 27 अप्रैल 2025 को मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की गई और सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन भी अप्रैल-मई 2026 में पूरा हो चुका है। इसके बावजूद अंतिम परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया।

अभ्यर्थियों ने कहा कि यदि लिखित परीक्षा, उत्तर कुंजी और दस्तावेज सत्यापन जैसी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं तो परिणाम जारी करने में हो रही देरी का कारण स्पष्ट किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि लंबे इंतजार के कारण वे मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दबाव का सामना कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम आवास पर प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थी पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास भी पहुंचे। वहां पुलिस अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर शांतिपूर्वक वापस भेज दिया।

अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो जाती तो चयनित उम्मीदवार अब तक नौकरी जॉइन कर चुके होते और अपने परिवार का आर्थिक सहारा बनते। उन्होंने आयोग और राज्य सरकार से जल्द से जल्द अंतिम परिणाम घोषित कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती के परिणाम में देरी को लेकर अभ्यर्थी पिछले कई सप्ताह से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले भी लखनऊ स्थित UPSSSC मुख्यालय (पिकप भवन) के बाहर कई बार धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है, जहां अभ्यर्थियों ने आयोग से जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग उठाई थी।

Share This
अगला लेख → योगी सरकार का बड़ा कदम: युवाओं के रोजगार के लिए केंद्रीकृत प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,645 +879 (+1.15%)
निफ्टी 24,246 +261 (+1.09%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 80% 💨 6 km/h
Dehradun