मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP News : महिला को पेड़ में बांधकर बाल काटे और मुंह पर कालिख पोती , 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज

UP News : महिला को पेड़ में बांधकर बाल काटे और मुंह पर कालिख पोती , 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज

प्रतापगढ़ जिले के हथिगावां थाना क्षेत्र में एक महिला को कथित तौर पर पंचायत के आदेश पर पेड़ से बांध दिया गया और उसके बाल काट दिए गए और उसके चेहरे पर काली स्याही पोत दी गई. पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) संजय राय ने सोमवार को बताया कि हथिगवां थाना क्षेत्र के छोटकी इब्राहिमपुर गांव की एक विवाहित महिला का गांव के एक विवाहित व्यक्ति से कथित प्रेम संबंध था.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अफेयर का पता चलने पर महिला का पति मुंबई से लौट आया. रविवार को महिला की मां की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में महिला और उसका प्रेमी भी मौजूद थे.

आरोप है कि पंचायत ने गांव की इज्जत के लिए दोनों को सजा देने का आदेश दिया. जिसके तहत लोगों ने महिला को पेड़ से बांध दिया और उसके बाल काट दिए और उसके चेहरे पर कालिख पोत दी.

राय ने कहा कि जब प्रेमी ने महिला को बचाने की कोशिश की तो उसकी पिटाई की गई, जिसके बाद वह मौके से भाग गया.

राय के मुताबिक घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और पीड़िता को थाने ले गयी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक नंद लाल सिंह की तहरीर पर 20 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सोमवार को 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. राय के मुताबिक, पांचों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है

Share This
अगला लेख → झारखंड में बड़ा रेल हादसा, हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस के 18 डिब्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun