मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

झारखंड में बड़ा रेल हादसा, हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत , 30 घायल

झारखंड में बड़ा रेल हादसा, हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत , 30 घायल

हावड़ा से मुंबई जा रही हावड़ा-मुंबई मेल 12810 के कई डिब्बे आज तड़के झारखंड में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन के बड़ाबाम्बो स्टेशन के पास पटरी से उतर गए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।

दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ ओम प्रकाश चरण ने बताया कि इस हादसे में हावड़ा मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से 16 डिब्बे में यात्री सवार थे. उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है.

रेलवे सूत्रों ने बताया कि राहत एवं बचाव के लिए पटना से एनडीआरएफ की टीम भेजी गयी है. सूत्रों ने बताया कि पहले राजखरसवा पश्चिम आउटर और बाराबंबू के बीच एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी जिसके कारण वैगन ट्रैक पर था तभी दूसरे ट्रैक से हावड़ा-मुंबई मेल आ रही थी और उन वैगनों से टकराने के बाद उसका कोच भी पटरी से उतर गया.

दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के यात्रियों को बसों से नजदीकी रेलवे स्टेशन भेज दिया गया है. इस रूट पर चलने वाली 22861 हावड़ा-कांटाबाजी एक्सप्रेस, 08015/18019 खड़कपुर-धनबाद एक्सप्रेस, 12021/12022 हावड़ा बारबिल एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा जबकि कुछ ट्रेनों को बीच में ही रोकना पड़ा.

Share This
अगला लेख → UP News : 85 साल की वृद्धा के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म , …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun