मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

यूपी की 50 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, रानी लक्ष्मीबाई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दे दी गई। योजना के तहत वर्ष 2025-26 में उच्च शिक्षा संस्थानों की करीब 50 हजार मेधावी छात्राओं को मुफ्त पेट्रोल चालित स्कूटी दी जाएगी। दिव्यांग, निराश्रित और शहीद परिवारों की छात्राओं को विशेष प्राथमिकता मिलेगी।

यूपी की 50 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, रानी लक्ष्मीबाई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ, 21 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना पर मुहर लगाई गई। योजना के तहत वर्ष 2025-26 में प्रदेश की लगभग 50 हजार मेधावी छात्राओं को मुफ्त पेट्रोल चालित स्कूटी प्रदान की जाएगी।

कैबिनेट बैठक के बाद उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि योजना का उद्देश्य छात्राओं को परिवहन संबंधी कठिनाइयों से राहत देकर उन्हें उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध सरकारी, अनुदानित तथा स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को मिलेगा। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं में से शीर्ष 5 प्रतिशत मेधावी छात्राओं का चयन किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि योजना का लाभ उन छात्राओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम होगी। साथ ही लाभार्थी छात्राओं के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर योजना में विशेष प्रावधान भी किया गया है। इसके तहत दिव्यांग छात्राओं, निराश्रित परिवारों की बेटियों तथा शहीद परिवारों की छात्राओं को मेरिट की अनिवार्यता से छूट देते हुए प्राथमिकता के आधार पर मुफ्त स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी।

स्कूटी की खरीद पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की जाएगी। इसके लिए पोर्टल के माध्यम से कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयन किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि इस योजना से छात्राओं की उच्च शिक्षा में भागीदारी बढ़ेगी, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित होगा तथा ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा। महिला शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में इसे राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share This
अगला लेख → ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का रिजल्ट जारी करने की मांग तेज, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun