मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

वीरांगना अवंती बाई ने देश की रक्षा और आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ/बांदा, 09 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बांदा जिले के कालू कुआं चौराहे पर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंती बाई ने भारत की आन, बान और शान की रक्षा तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। […]

वीरांगना अवंती बाई ने देश की रक्षा और आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ/बांदा, 09 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बांदा जिले के कालू कुआं चौराहे पर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंती बाई ने भारत की आन, बान और शान की रक्षा तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका त्याग, साहस और बलिदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करना उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बांदा के प्रमुख स्थलों पर राष्ट्रनायकों और वीर-वीरांगनाओं की प्रतिमाएं स्थापित कर वर्तमान और भावी पीढ़ी के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पूर्व भी उन्हें बांदा में दो महत्वपूर्ण प्रतिमाओं के अनावरण का अवसर मिला था और अब वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा के अनावरण से यह गौरवशाली परंपरा आगे बढ़ी है।

मुख्यमंत्री ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय पूरे देश में स्वतंत्रता की अलख जगी थी। बैरकपुर में मंगल पांडे ने क्रांति की चिंगारी जलाई, मेरठ में धन सिंह गुर्जर ने उसका नेतृत्व किया, कानपुर के बिठूर में तात्या टोपे ने संघर्ष को आगे बढ़ाया और झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई ने अद्वितीय वीरता का परिचय दिया। इसी महान परंपरा में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने भी मातृभूमि की रक्षा को सर्वोच्च मानते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि आज भले ही वीरांगना अवंती बाई हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा स्थापना से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में राष्ट्रनायकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को और मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अगला लेख → बांदा-बबेरू को 710 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं की सौगात, व…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun