मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

World Cup 2023 : लखनऊ पहुचीं दक्षिण अफ्रीका की टीम ,12 अक्टूबर को इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा मुकाबला

World Cup 2023 : लखनऊ पहुचीं दक्षिण अफ्रीका की टीम ,12 अक्टूबर को इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा मुकाबला

क्रिकेट के महाकुंभ में रविवार को भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा. देशभर के खेल प्रशंसक इस मैच को देख रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत का सफर जीत के साथ शुरू हो. इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वर्ल्ड कप क्रिकेट का रोमांच चरम पर पहुंच गया है. शनिवार को श्रीलंका पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम रविवार को लखनऊ पहुंचेगी. दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली गई है. दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी आज होटल में आराम करेंगे. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 9 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेगी. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच 12 अक्टूबर को अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह तीसरी बार होगा जब दक्षिण अफ्रीकी टीम लखनऊ आ रही है.

लखनऊ में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का यह पहला मैच है. इस मैच के साथ ही लखनऊ के खाते में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की उपलब्धि भी जुड़ जाएगी. लखनऊ में अभी तक वनडे वर्ल्ड कप का एक भी मैच नहीं हुआ है, ये पहली बार है कि राजधानी में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है, इसमें कुल पांच मैच होंगे, जिनमें से एक टीम इंडिया के लिए है.

आस्ट्रेलियाई टीम नौ अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेगी

ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो टीम का रविवार को चेन्नई में भारत के खिलाफ मैच है. इसके बाद 9 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलियाई टीम चेन्नई से लखनऊ के लिए रवाना होगी. दोपहर में लखनऊ पहुंचने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम होटल में आराम करेगी और 10 अक्टूबर को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास सत्र करेगी. ऑस्ट्रेलिया 12 अक्टूबर को मैच खेलने के बाद लखनऊ में ही रुकेगा क्योंकि उसे 16 अक्टूबर को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलना है. इस प्रकार ऑस्ट्रेलियाई टीम 8 दिनों तक लखनऊ में रहेगी।

Share This
अगला लेख → केदारनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया दर्शन-पूजन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun