मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अखनूर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश विफल, मुठभेड़ में सेना का एक जांबाज JCO शहीद

अखनूर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश विफल, मुठभेड़ में सेना का एक जांबाज JCO शहीद

जम्मू संभाग के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान सेना और आतंकियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें भारतीय सेना के जेसीओ, सब-कर्नल कुलदीप चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने शहादत दे दी।

यह घटना केरी भट्ठल इलाके में उस समय हुई जब भारतीय सैनिक नियंत्रण रेखा पर गश्त कर रहे थे। सैनिकों की सतर्कता के चलते घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया गया। फिलहाल पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।

शहीद सब-कर्नल कुलदीप चंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व्हाइट नाइट कोर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उनके अदम्य साहस और बलिदान को सलाम किया है। पोस्ट में कहा गया कि सेना इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि शहीद कुलदीप चंद पंजाब के निवासी थे।

इस क्षेत्र में पहले भी आतंकी घटनाएं सामने आती रही हैं। 11 फरवरी को इसी इलाके में एक आईईडी विस्फोट हुआ था, जिसमें एक सेना के कैप्टन सहित दो जवान शहीद हो गए थे और एक अन्य घायल हुआ था।

यह हालिया मुठभेड़ उस समय हुई है जब दो दिन पहले ही भारत और पाकिस्तान के बीच पुंछ जिले में सीमा प्रबंधन को लेकर ब्रिगेड कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग आयोजित की गई थी। यह इस साल फरवरी के बाद दूसरी फ्लैग मीटिंग थी, जिसका उद्देश्य सीमा पर तनाव कम करना था। इसके बावजूद सीमा पार से गोलीबारी और आतंकी गतिविधियों की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। भारतीय सेना ने इस संबंध में पाकिस्तान के समकक्ष अधिकारियों के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है

Share This
अगला लेख → सैफ अली खान अटैक केस में चार्जशीट से पर्दा उठा, करीना अस्पता…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun