अगर आप भी गोद में लैपटॉप को रखकर करते हैं काम, सेहत से कर रहे हैं खिलवाड़
वर्क फ्रॉम होम हो या कोई भी जरूरी मीटिंग, आजकल लोग सीधे बैग से लैपटॉप निकालकर गोद में रख लेते हैं और काम में लग जाते हैं। हो सकता हो आपकी भी ये आदत हो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक लैपटॉप को अपनी गोद में रखकर आप अनजाने में अपनी सेहत को कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं? भले ही आपको गोद में लैपटॉप लेकर बिस्तर पर काम करना पसंद हो, लेकिन इस आदत में सेहत के लिए बड़ा खतरा छिपा है। आइए जानते हैं कि गोद में लैपटॉप रखकर आप प्रजनन क्षमता नहीं बल्कि अनिद्रा जैसी और किन समस्याओं को न्यौता दे रहे हैं।
गोद में लैपटॉप रखकर इस्तेमाल करने के नुकसान-
कमर दर्द-
गोद में लैपटॉप रखकर इस्तेमाल करने और गलत मुद्रा में बैठने से व्यक्ति को कमर दर्द की समस्या हो सकती है। जिसका असर व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए लैपटॉप को डेस्क पर रखकर इस्तेमाल करें।
आंखों पर तनाव की प्रमुख समस्या-
लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने से आपकी आंखों पर असर पड़ सकता है, जिससे आंखों में तनाव, सूखापन या सिरदर्द हो सकता है। वहीं, अगर आप लैपटॉप चलाते समय पैरों को क्रॉस करके बैठते हैं तो लैपटॉप का रेडिएशन सीधे शरीर पर पड़ता है। डिवाइस की गर्मी आपको बीमार कर सकती है।