मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

आकाश आनंद संभालेंगे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की कमान , बसपा ने बनाया मेगा प्लान

आकाश आनंद संभालेंगे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की कमान , बसपा ने बनाया मेगा प्लान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से काम शुरू कर दिया है। बसपा को राज्य में मज़बूती देने के लिए मायावती ने एक विशेष रणनीति बनाई है। इसी योजना के तहत हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद अब आकाश आनंद को महाराष्ट्र की चुनावी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आकाश आनंद महाराष्ट्र में 15 से 20 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि अभी उनके कार्यक्रम का शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि इस सप्ताह से उनकी रैलियां शुरू हो जाएंगी। उनके अलावा, बसपा प्रमुख मायावती भी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मायावती ने यह साफ कर दिया कि उनकी पार्टी अब किसी भी क्षेत्रीय दल के साथ गठबंधन करके चुनाव नहीं लड़ेगी। बसपा महाराष्ट्र और झारखंड में अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी। हरियाणा में बसपा ने इनेलो के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन बसपा को वहां कोई जीत नहीं मिल पाई, जबकि इनेलो का एक उम्मीदवार जीत दर्ज करने में सफल रहा था। इसके बावजूद पिछले चुनावों के आधार पर पार्टी का प्रदर्शन हरियाणा में संतोषजनक माना जा रहा है।

अब बसपा की पूरी नजर महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों में अपने प्रदर्शन को सुधारने पर है। इसी सप्ताह बसपा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी, जिसके बाद मायावती और आकाश आनंद दोनों ही प्रचार अभियान की बागडोर संभालेंगे।

Share This
अगला लेख → वायनाड सीट से 23 अक्टूबर को नामांकन करेंगी प्रियंका गांधी , …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun