मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बड़ा आतंकी हमला , 7 की मौत

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बड़ा आतंकी हमला , 7 की मौत

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में रविवार रात एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी हमले में टनल वर्कर्स पर गोलीबारी की गई, जिसमें छह मजदूरों और एक डॉक्टर की जान चली गई। यह हमला एक निजी कंपनी के कैंप पर हुआ, जो एक सुरंग निर्माण परियोजना में शामिल थी। आतंकियों ने रात करीब 8:15 बजे ऑटोमेटिक हथियारों से हमला किया, जब मजदूर मेस के पास खाना खाने जा रहे थे। यह कैंप घने जंगलों के बीच स्थित था। मृतकों में बडगाम के डॉ. शाहनवाज, पंजाब के गुरमीत सिंह (30), बिहार के इंदर यादव (35), कठुआ के मोहन लाल (30) और जगतार सिंह (30), कश्मीर के फैयाज अहमद लोन (26) और जहूर अहमद लोन शामिल हैं। इस हमले में कई अन्य लोग भी घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है। अस्पताल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

यह हमला नई गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद दूसरा बड़ा आतंकी हमला है, जिसमें अब तक का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। इससे पहले 9 जून को जम्मू के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर हमला हुआ था, जिसमें सात तीर्थयात्री और बस स्टाफ की मौत हो गई थी, जबकि 41 लोग घायल हुए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और ट्वीट कर कहा कि गगनगीर में हुआ यह कायरतापूर्ण हमला अत्यंत घृणित है। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और सुरक्षा बल उन्हें कड़ी सज़ा देंगे। शाह ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Share This
अगला लेख → आकाश आनंद संभालेंगे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की कमान , बसपा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun