मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आयुर्वेदिक उपायों से पाएं गैस और एसिडिटी से राहत, पाचन शक्ति होगी बेहतर

आयुर्वेदिक उपायों से पाएं गैस और एसिडिटी से राहत, पाचन शक्ति होगी बेहतर

आजकल गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। अगर आप भी इन परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आयुर्वेदिक उपचार कारगर साबित हो सकते हैं। सही आहार और घरेलू नुस्खों की मदद से पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

अगर दूध नहीं पचता तो क्या करें?

अगर आपको दूध पचाने में दिक्कत होती है, तो बादाम का दूध एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे बनाने के लिए 15 बादाम रातभर पानी में भिगो दें और सुबह इन्हें छीलकर ब्लेंड करें। इसमें हल्दी, काली मिर्च और थोड़ा केसर मिलाएं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर के लिए फायदेमंद होता है, और काली मिर्च के साथ इसका असर कई गुना बढ़ जाता है।

लैक्टोज इनटॉलरेंस के संकेत

यदि दूध पीने के बाद आपको पेट फूलना, जी मिचलाना, डायरिया या कब्ज जैसी समस्याएं होती हैं, तो यह लैक्टोज इनटॉलरेंस का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में सोया मिल्क, बादाम मिल्क, ओट्स मिल्क और नारियल दूध (कोकोनट मिल्क) का सेवन बेहतर विकल्प हो सकता है।

पाचन को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

1. गुनगुना पानी – सुबह उठकर 1-2 लीटर गुनगुना पानी पीना लाभकारी होता है।
2.पंचामृत जूस – गाजर, चुकंदर, आंवला, पालक और टमाटर का जूस मिलाकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
3. गुलकंद का सेवन – गुलाब की पत्तियां, सौंफ, इलायची और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और रोज एक चम्मच लें।
4. त्रिफला चूर्ण – रात में त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है।

गैस और कब्ज से राहत के लिए ये उपाय करें

  • खाने के बाद सौंफ और मिश्री चबाएं।
    भोजन के बाद भुनी हुई अदरक खाएं।
    अंकुरित मेथी का सेवन करें।
    जीरा, धनिया, सौंफ, मेथी और अजवाइन का पानी लगातार 11 दिन तक पीने से गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है।

इन आयुर्वेदिक उपायों को अपनाकर आप अपने पाचन को बेहतर बना सकते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

Share This
अगला लेख → सुबह खाली पेट तुलसी के 4 पत्ते चबाएं, यह ब्लड शुगर और इम्यून…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun