मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

काले चनों को नमक के साथ भूनकर खाएं, इस तरीके से हर दाना कुरकुरा हो जाएगा

काले चनों को नमक के साथ भूनकर खाएं, इस तरीके से हर दाना कुरकुरा हो जाएगा

भुने चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, चाहे डायबिटीज हो या वजन घटाना, दोनों के लिए भुने चने खाना लाभकारी माना जाता है। बाजार में भुने चने आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन गर्मागरम भुने चने का स्वाद कुछ और ही होता है। छोटे शहरों में मूंगफली और पॉपकॉर्न बेचने वाले अक्सर भुने चने भी बेचते हैं, जिनकी महक से खाने का मन ताजगी से भर जाता है। अगर आप भी गर्मागरम भुने चने खाना चाहते हैं, तो घर पर आसानी से नमक में चने भून सकते हैं। आपको बालू और रेत की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यहां बताया गया है घर में चने भूनने का तरीका:

नमक में चने भूनने का तरीका
1-2 कप सादा नमक लें और एक कड़ाही या पैन में डालकर गैस पर तेज आंच पर गर्म होने के लिए रखें। जब नमक अच्छे से गर्म हो जाए, तो उसमें 1 कप सूखे काले चने डालें।
गैस की आंच को हाई रखें और चनों को लगातार चलाते रहें। 1 मिनट के भीतर ही चने फूलने लगेंगे। फिर इन्हें किसी मोटी छेद वाली कलछी से निकाल कर प्लेट में रखें। इस तरह आप जितने चने चाहें भून सकते हैं।
चनों को अच्छे से चलाते हुए भूनने से वे पूरी तरह से खिले-खिले होंगे। अब आप घर में आसानी से गरमा-गरम चने खा सकते हैं। आपको नमक डालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इस नमक को स्टोर कर सकते हैं और जब भी मन हो, फिर से इसी नमक में चने भून सकते हैं।

इस ट्रिक से न सिर्फ आपको ताजगी मिलेगी, बल्कि आप मिलावट से भी बच सकेंगे। अब बाजार से चने खरीदने की जरूरत नहीं, इस तरीके से घर में भुने चने खाकर स्वाद और सेहत का आनंद लें।

Share This
अगला लेख → बाजार में सब्जी खरीदने गए युवक की चाकू से कर दी हत्या ,शव क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,675 +20 (+0.03%)
निफ्टी 24,259 +9 (+0.04%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 78% 💨 8 km/h
Dehradun