मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

किरिट सोमैया ने 72 मस्जिदों को लेकर दर्ज कराई FIR, महाराष्ट्र में बढ़ सकती है सियासी हलचल

किरिट सोमैया ने 72 मस्जिदों को लेकर दर्ज कराई FIR, महाराष्ट्र में बढ़ सकती है सियासी हलचल

महाराष्ट्र में हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर तय डेसिबल सीमा के भीतर ही बजने चाहिए, अन्यथा अनुमति रद्द कर दी जाएगी। इस बयान के बाद इस मुद्दे पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इस मसले पर बड़ा कदम उठाते हुए मुंबई के मंखुर्द-गोवंडी इलाके की 72 मस्जिदों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

किरीट सोमैया ने बताया कि उन्होंने 5 अप्रैल को गोवंडी स्थित शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि इन मस्जिदों में बिना वैध अनुमति के लाउडस्पीकर लगाए गए हैं, जो ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण कानूनों का सीधा उल्लंघन है।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया है और अवैध रूप से लाउडस्पीकर बजाने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है। उनका कहना है कि मुंबई हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सोमैया ने इस संबंध में एक आरटीआई दस्तावेज भी सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें उन 72 मस्जिदों के नाम शामिल हैं, जहां लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी लिखा कि हर दिन तेज आवाज में हॉर्न और लाउडस्पीकर बजाए जा रहे हैं, लेकिन किसी के पास इसकी विधिक अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मामला पहले भी उठाया गया है और अब 5 अप्रैल को पुलिस में औपचारिक शिकायत की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस जल्द ही कार्रवाई शुरू करेगी।

गौरतलब है कि किरीट सोमैया इस विषय पर लंबे समय से सक्रिय हैं और इससे पहले भी वे मुंबई के कई इलाकों में लाउडस्पीकर के मुद्दे पर शिकायतें दर्ज करवा चुके हैं। अब देखने वाली बात होगी कि इस नई शिकायत पर पुलिस क्या कदम उठाती है।

Share This
अगला लेख → दो बहनें रह रहीं थीं पति-पत्नी की तरह, एक को हुआ आशिक़ से इश…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,649 -6 (-0.01%)
निफ्टी 24,246 -4 (-0.02%)
मौसम
28°C
Patchy light rain
💧 79% 💨 9 km/h
Dehradun