मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

गाजीपुर में चला बुलडोजर, सांसद अफजाल अंसारी कहा-सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे

गाजीपुर में चला बुलडोजर, सांसद अफजाल अंसारी कहा-सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे

गाजीपुर में बुलडोजर कार्रवाई के बाद सांसद अफजाल अंसारी ने पीड़ितों से मुलाकात की और उनके नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस दिन धरती पर धर्मावतार का आगमन हुआ, उसके अगले ही दिन गरीबों को उजाड़ दिया गया।सरकारी पक्ष का दावा है कि यह जमीन सरकारी है।

इस पर अफजाल अंसारी ने सवाल उठाया कि क्या यहां रहने वाले लोग बांग्लादेश, चीन या पाकिस्तान से आए हैं? जो भारत के नागरिक हैं, उनकी रोटी, कपड़ा और मकान की जिम्मेदारी सरकार की है।बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के अफजाल
उन्होंने कहा कि जिन मकानों में लोग 75 साल से रह रहे हैं, वह जमीन ब्रिटिश सरकार ने अधिग्रहित की थी, जो आजादी के बाद भारत सरकार के अधीन आई। भारत सरकार उदार है, जो बांग्लादेश, पाकिस्तान या अफगानिस्तान से आए लोगों को नागरिकता देती है। फिर अपने देश के नागरिकों के साथ बिना पूर्व सूचना के बुलडोजर चलाना असंवैधानिक है। यह गरीबों के प्रति अन्याय है और महापाप की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि आद्रा नक्षत्र में तो चिड़िया का घोंसला भी नहीं तोड़ा जाता। साथ ही आरोप लगाया कि बड़े अतिक्रमणकारियों से साठ-गांठ कर उनके आधे निर्माण को छोड़ दिया गया।सड़क से संसद तक लड़ाई का ऐलान


अफजाल अंसारी ने कहा कि इस अन्याय के खिलाफ वह सड़क से लेकर संसद और न्यायपालिका तक लड़ाई लड़ेंगे। पीएम आवास योजना के तहत बनी इमारतों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों (सीडीओ, डीडीओ) ने जमीनों का सत्यापन किया, उन्हें अब तक निलंबित क्यों नहीं किया गया? सत्यापन में दावा किया गया था कि जमीन पीढ़ियों से उनकी है, फिर अब इसे सरकारी कैसे घोषित किया जा रहा है? उन्होंने मांग की कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, क्योंकि गाजीपुर में फर्जी प्रमाणपत्रों का गोरखधंधा चल रहा है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

Share This
अगला लेख → पाकिस्तान भारत के हमले की आशंका से घबराया हुआ, अमेरिका के सम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,846 +10 (+0.01%)
निफ्टी 23,998 +2 (+0.01%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun