मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

पाकिस्तान भारत के हमले की आशंका से घबराया हुआ, अमेरिका के समर्थन पर रक्षामंत्री आसिफ ख्वाजा बयान

पाकिस्तान भारत के हमले की आशंका से घबराया हुआ, अमेरिका के समर्थन पर रक्षामंत्री आसिफ ख्वाजा बयान

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं दिख रहा। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है, जिससे साफ है कि भारत के हमले का डर उन्हें अब भी सता रहा है। साथ ही, पाकिस्तान अब अमेरिका के भरोसे भारत के खिलाफ उकसावे की कोशिश कर रहा है।

ख्वाजा आसिफ ने सिंधु जल संधि को लेकर भी बयान दिया है।पाकिस्तानी मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में आसिफ ने कहा, “भारत के हमले की पूरी आशंका है। हम शांति और बातचीत के लिए तैयार हैं। हम चाहते हैं कि कश्मीर मसले का हल निकले। लेकिन अगर भारत ने हमारा पानी रोका, तो इसे युद्ध की घोषणा माना जाएगा। पहले अमेरिका भारत के साथ था, मगर अब उसने जो भूमिका निभाई है, उसमें पाकिस्तान को जीत मिली है।

हाल ही में पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भी जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को जायज ठहराते हुए इसे “वैध संघर्ष” करार दिया। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान कश्मीरी लोगों के इस तथाकथित संघर्ष में हमेशा उनके साथ रहेगा। मुनीर ने भारत को किसी भी हमले का माकूल जवाब देने की धमकी भी दी और कहा, “भारत जिसे आतंकवाद कहता है, वह वास्तव में स्वतंत्रता का एक वैध और कानूनी संघर्ष है, जिसे अंतरराष्ट्रीय कानून मान्यता देता है।” दूसरी ओर, उनके रक्षा मंत्री शांति की बातें कर रहे हैं, जो पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

Share This
अगला लेख → कांग्रेस ने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले का किया समर्थन, राहु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun