मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

प्रधानमंत्री मोदी ने की जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय बात, आतंकवाद और आम नागरिकों की मौत पर जताई चिंता

प्रधानमंत्री मोदी ने की जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय बात, आतंकवाद और आम नागरिकों की मौत पर जताई चिंता

दिल्ली – इजरायल और हमास के बीच पिछले सात अक्टूबर से जंग चल रही है,इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से फोन पर बात की.

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि हम दोनों के बीच वेस्ट एशिया में हाल के दिनों में हुए डेवलपमेंट पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि हमने आतंकवाद, हिंसा और आम नागरिकों की मौत को लेकर चिंता जताई.

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा की ‘जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से बात की. पश्चिम एशिया क्षेत्र के घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया. हम आतंकवाद, हिंसा और नागरिकों की जान जाने के बारे में चिंताओं को साझा करते हैं. सुरक्षा और मानवीय स्थिति के शीघ्र समाधान के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता है.’

उन्होंने आगे कहा की इस दौरान मैंने गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की. हम फलस्तीन के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेंगे. हमने क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर अपनी गहरी चिंता साझा की है. हमने इजरायल-फलस्तीन मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया.”

पीएम मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करते हुए हमास के हमले को आतंकी घटना करार देते हुए कहा था कि हम एकजुटता से आपके साथ खड़े हैं.

Share This
अगला लेख → Lucknow : राजधानी में कई जगहों पर रूट डायवर्जन शोभा यात्रा, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 78% 💨 4 km/h
Dehradun