मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

चंडीगढ़ के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड अलर्ट

चंडीगढ़ के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड अलर्ट

चंडीगढ़ में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के पांच बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई। एहतियातन कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई, जबकि कुछ स्कूलों से छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

धमकी मिलने की जानकारी मिलते ही संबंधित स्कूलों ने चंडीगढ़ पुलिस को सूचित किया। सुरक्षा कारणों से स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें चितकारा इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर-25) और सेंट स्टीफन पब्लिक स्कूल (सेक्टर-45) शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा वजहों से सभी स्कूलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

सूचना के तुरंत बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, क्विक रिस्पांस टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्कूलों की कक्षाओं, बैग, वॉशरूम और खुले इलाकों की गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, जिससे राहत की सांस ली गई।

पुलिस की साइबर सेल धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मेल किस ई-मेल आईडी, सर्वर और लोकेशन से भेजा गया। शुरुआती जांच में इस धमकी को फर्जी (Hoax) मानकर भी देखा जा रहा है, हालांकि सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-16, सेक्टर-22 और सेक्टर-35 के स्कूलों को भी एहतियातन खाली कराया गया और वहां छुट्टी घोषित कर दी गई। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है और जांच जारी है।

Share This
अगला लेख → भारत-EU डील से कपड़ा उद्योग को बूस्ट, बांग्लादेश की बढ़ेगी म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,649 -6 (-0.01%)
निफ्टी 24,246 -4 (-0.02%)
मौसम
28°C
Patchy light rain
💧 79% 💨 9 km/h
Dehradun