मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले AAP ने दीं ये गारंटियां केजरीवाल बोले- एक मौका दो, सभी पार्टियों को भूल जाओगे

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले AAP ने दीं ये गारंटियां केजरीवाल बोले- एक मौका दो, सभी पार्टियों को भूल जाओगे

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी की भी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के लिए कई गारंटियों की घोषणा की है.

बिजली गारंटी
•दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी.
•छत्तीसगढ़ के सभी गांव और शहरों में बिना कट लगे 24 घंटे बिजली दी जाएगी.
•छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सारे पुराने बकाया घरेलू बिल माफ किए जाएंगे.

रोजगार गारंटी
•हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा.
•जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक हर बेरोजगार को ₹3000 महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.
•लगभग 10 लाख बेरोज़गारों को सरकारी नौकरी में भर्ती किए जाएंगे.
नौकरियों में भर्ती में सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म कर पारदर्शिता लाई जाएगी आम जनता को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे.

महिलाओं के लिए गारंटी
•18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी.

स्वास्थ्य गारंटी
•दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का इंतजाम.
•दिल्ली की तरह सभी दवाइयां, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे.
•दिल्ली की तरह हर गांव में और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा.
•छत्तीसगढ़ के सभी मौजूदा सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नई सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे.
•सभी रोड एक्सीडेंट मरीजों को पूरे छत्तीसगढ़ में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी.

शिक्षा गारंटी
•छत्तीसगढ़ के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जाएगी
दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा
दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस नहीं बढ़ने देंगे.
•सभी कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा. शिक्षकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे.
•शिक्षकों को शिक्षण के अलावा और कोई भी अन्य कार्य नहीं दिया जाएगा.

तीर्थ यात्रा गारंटी
•दिल्ली की तरह दास के सभी बुजुर्गों को उनके पसंद के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान पर मुक्त
•यात्रा करवाई जाएगी.
•वहां आना-जाना रहना,खाना सब मुफ्त होगा.

भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी
•दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा.
•किसी भी सरकारी दफ्तर में काम करवाने के लिए आपको वहां नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली की तरह एक फोन नंबर जारी करेंगे आप उस फोन पर कॉल करके काम बताओ कोई सरकारी कर्मचारी आपके घर आकर काम करके जाएगा आपको किसी को रिश्वत देने की जरूरत नहीं होगी.

शहीद सम्मान राशि की गारंटी
•भारतीय सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होता है तो उनके परिवार को 1 करोड़ रूपए की सम्मान राशि दी जाएगी.
कर्मचारी वर्ग के लिये गारंटी
•सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट,ठेका व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे.
संविदा व ठेका प्रथा बंद करेंगे

Share This
अगला लेख → यूपी में 9 आईपीएस अफसरों के तबादले,देखें लिस्ट

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,738 +83 (+0.11%)
निफ्टी 24,318 +68 (+0.28%)
मौसम
29°C
Light rain shower
💧 77% 💨 4 km/h
Dehradun