मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली एयरपोर्ट पर 90 फ्लाइट्स कैंसिल, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर

दिल्ली एयरपोर्ट पर 90 फ्लाइट्स कैंसिल, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते दोनों देशों में युद्ध जैसे माहौल बन गए हैं। इसका असर आम जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। खासकर राजधानी दिल्ली में इसका बड़ा प्रभाव पड़ा है, जहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक कुल 90 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। इनमें से 52 उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली थीं। इन 52 में से 46 घरेलू उड़ानें थीं, जो देश के विभिन्न हिस्सों के लिए रवाना होनी थीं। इसके अलावा 33 घरेलू उड़ानें, जो दिल्ली पहुंचने वाली थीं, उन्हें भी रद्द कर दिया गया।

सिर्फ घरेलू ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है। विभिन्न देशों से दिल्ली आने वाली 6 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया गया है, वहीं दिल्ली से विदेश जाने वाली 5 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी कैंसिल कर दिया गया है।

यात्रियों को इस स्थिति से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है और कई लोग समय पर अपनी मंजिल तक न पहुंच पाने के कारण चिंतित नजर आए। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को सूचित करने के प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें वैकल्पिक फ्लाइट्स या रिफंड की पेशकश की जा रही है।

फिलहाल हालात पर नजर रखी जा रही है और सुरक्षा कारणों से उड़ानों पर निर्णय लिया जा रहा है।

Share This
अगला लेख → यूपी में मौसम का मिज़ाज बिगड़ा, 20 जिलों में बारिश और बिजली …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun